फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers Beaten to police team

ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दौड़ाकर पीटा

Sun, 22 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 22 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers Beaten to police team
police - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र के पंथीपुर गांव में लूट के एक मुकदमे में जमानत पर रिहा हुए आरोपी से पूछताछ करने आई पुलिस टीम को परिवारीजनों व ग्रामीणों ने दौड़ा लिया और दो पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी गांव से भाग निकला।

विज्ञापन


बाद में, पुलिस ने पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार को दबोच लिया और शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया। हालांकि, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम से इनकार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पंथीपुर गांव निवासी सुशील हाल ही में लूट के एक मामले में जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था। पुलिस को एक मामले में सुशील से पूछताछ करनी थी।
विज्ञापन


इसीलिए रविवार दोपहर बसखारी थाने के दरोगा शशिकांत व जलालपुर थाने के सिपाही सुनील व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सुशील के गांव पहुंची। टीम जैसे ही सुशील के घर के सामने पहुंची, तभी वहां सुशील मिल गया। टीम ने उससे साथ चलने को कहा तो उसने घर के अंदर जाकर कपड़ा पहनने का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने कपड़ा बाहर ही मंगाने पर जोर दिया। इस बीच परिवार के सदस्य व कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इसी बीच सुशील घर के अंदर गया।

उसके बाद परिवार की महिलाओं व कुछ अन्य ग्रामीणों ने लाठी-डंडा व झाडू़ आदि लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिसकर्मी पहले तो बचने के लिए पीछे हटे। इसके बाद उन्होंने सख्त रुख अपनाया और आगे बढ़े। हालांकि तब तक सुशील घर से नदारद हो चुका था।


पुलिस ने इस पर सुशील के घर आए उनके एक रिश्तेदार अवधेश को पकड़ लिया और थाने ले आए। पुलिस ने अवधेश के विरुद्घ शांतिभंग की आशंका का मामला दर्ज किया और चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed