{"_id":"59d918404f1c1b76678b4960","slug":"two-overloaded-truck-seals-80-thousand-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ओवरलोडेड ट्रक सीज, लगा 80 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ओवरलोडेड ट्रक सीज, लगा 80 हजार का जुर्माना
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर शनिवार को डीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर जांच के दौरान मोरंग व गिट्टी लदे दो ओवरलोडेड ट्रक सीज कर उन पर कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने अवैध खनन व ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का निर्देश दे रखा है। इसी क्रम में डीएम अखिलेश सिंह के निर्देश पर शनिवार को खनन अधिकारी पीके यादव के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर नगर में सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
टीम जांच करती हुई जब अकबरपुर-टांडा मार्ग पहुंची तो एक पेट्रोल पंप के निकट दो ओवरलोडेड ट्रक दिखाई पड़े। एक पर गिट्टी तो दूसरे पर मोरंग लदा हुआ था। जांच में मानक से अधिक सामग्रियों को लादा गया था। इस पर टीम ने दोनों ट्रकों को अभिरक्षा में ले लिया और अकबरपुर कोतवाली लेकर चली गई।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर दोनों ट्रकों को सीज कर दोनों पर कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। खनन अधिकारी पीके यादव ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रक पर 37 हजार जबकि मोरंग लदे ट्रक पर 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कहा कि प्रदेश सरकार से खनन प्रक्रिया 1 अक्तूबर से प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे में अब ओवरलोडेड वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मानक के विपरीत लोड करने वाले वाहनों से सख्ती से निपटा जाएगा।