फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three shop against filed case

बिस्किट कंपनी समेत तीन पर केस

Tue, 18 Aug 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 18 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर बीते दिनों चलाए गए अभियान के दौरान लिए तीन दुकानों के नमूने जांच के बाद अधोमानक मिले। इस पर तीन दुकानदारों व एक सामग्री के निर्माता के विरुद्ध एडीएम न्यायालय में केस दायर किया गया है।

विज्ञापन


बीते 11 नवंबर 2014 को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए निकली खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अकबरपुर तहसील तिराहे पर एनके ट्रेडर्स द्वारा बेची जा रही शिवा कुकीज ब्रांड बिस्किट की जांच की। मिलावट के संदेह पर उसका नमूना लेकर जांच के लिए गोरखपुर भिजवा दिया गया था।
विज्ञापन


बीते दिनों आई जांच रिपोर्ट में बिस्किट का रैपर अधोमानक पाया गया। इस पर एनके ट्रेडर्स मालिक ध्रुव लखमानी के विरुद्ध एडीएम न्यायालय में परिवाद दायर किया गया। 10 दिसंबर 2014 को मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में निकली टीम ने जिला मुख्यालय के शहजादपुर बाजार स्थित संदीप कुमार की किराने की दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रतनागिरि ब्रांड के आयोडीन नमक का नमूना लिया गया। जांच के बाद नमूना अधोमानक पाया गया। इस पर दुकान मालिक संदीप कुमार व उसके निर्माता जगन्नाथ केनीफूड लिमिटेड राजस्थान के विरुद्ध परिवाद दायर किया गया।


बीते 20 जनवरी को महरुआ बाजार स्थित बब्लू राय की मिष्ठान की दुकान पर छापेमारी कर मिल्क केक का नमूना लिया गया था। जांच रिपोर्ट में नमूना अधोमानक पाया गया। इस पर दुकान मालिक बब्लू के विरुद्ध भी परिवाद दायर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed