{"_id":"960aaee113ffde6c297a6c964b630232","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-a-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पड़ा मिला युवक का शव
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक युवक का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में रामनगर में पड़ा पाया गया। चर्चा रही कि उसकी मौत जहरीली ताड़ी पीने से हुई है, लेकिन परिजनों के मुताबिक उसकी मौत हृदय गति रुकने से हुई। पुलिस ने ताड़ी पीने से मौत होने की खबर पाकर गांव जाकर छानबीन की, लेकिन ऐसी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।
जानकारी के मुताबिक जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अन्नापुर गांव निवासी भीमसिंह 35 का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में आलापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामनगर पेट्रोलपंप के निकट एक खेत में पड़ा पाया गया। सुबह शव देख यह सूचना तेजी से फैल गई कि युवक की मौत जहरीली ताड़ी पीने से हुई है। दरअसल जहां युवक का शव मिला, उसी के बगल लंबे समय से एक महिला द्वारा अवैध ढंग से ताड़ी की बिक्री की जाती रही है।
हालांकि मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि युवक ह़दय रोग का मरीज था। ऐसे में उसका निधन हृदय गति रुक जाने से हुआ है। परिजनों ने बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ नीरज राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। आवश्यक छानबीन की गई। ताड़ी पीने से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया।