{"_id":"580f913d4f1c1bcd75bc3372","slug":"the-two-sides-at-loggerheads-over-the-land-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार घायल
अंबेडकरनगर
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
टांडा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में ईंट पत्थर चल गए। इसमें दोनों पक्ष से चार लोगों को चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। नेहरू नगर मोहल्ला निवासिनी प्रभावती यादव पत्नी संतराम यादव द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि वह मंगलवार को बंटवारे में मिली भूमि में बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए नींव खुदाई करा रही थी।
इसी बीच विपक्षी आए और उनसे विवाद करने लगे। इसके बाद उनकी व पति की पिटाई कर दी जबकि दूसरे पक्ष के लल्लन का कहना है कि संबंधित भूमि उनकी है। उन्होंने जब निर्माण का विरोध किया तो अवैध कब्जा रहे लोग उनकी तथा उनके पुत्र की पिटाई कर दी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।