फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The self-immolation of the innocent child with mother

मासूम के साथ मां ने किया आत्मदाह

Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The self-immolation of the innocent child with mother
मौत के बाद रोते घर के लोग - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के रुकुनपुर कासिमपुर के पुरवा छतनरवा निवासिनी महिला ने पारिवारिक क्लेश से क्षुब्ध होकर रविवार देर रात मासूम बेटे के साथ खुद को आग लगा ली। लपटों से घिरी महिला चीखती-चिल्लाती कमरे से बाहर निकली तो परिवारीजन उसे देखकर सन्न रह गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने पहले अपने पुत्र की गला दबाकर हत्या की फिर उसको जलाने के साथ ही खुद को भी आग के हवाले कर दिया। मायके पक्ष ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 रविवार देर रात लगभग तीन बजे रुकुनपुर कासिमपुर के पुरवा छतनरवा गांव निवासिनी सुलेखा (28) पत्नी मनीष वर्मा अचानक लपटों से घिरी चीखती-चिल्लाती हुई अपने कमरे से बाहर निकली। आंगन में सो रही जेठानी ने जब यह दृश्य देखा तो वह सन्न रह गई। गुहार पर घर के बाहर बरामदे में सो रहा मनीष भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते परिवार के अन्य सदस्य मौके पर जुट गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। आननफानन में उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इससे पूर्व परिवारीजन जब कमरे के अंदर गए तो वहां सात माह का मासूम पुत्र भी बुरी तरह झुलसा भूमि पर पड़ा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, सूचना मिलने पर महिला के मायके आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत रुकमलपुर गांव से पिता व अन्य लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पिता अच्छेलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या की है। उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। 

बताया जाता है कि सुलेखा वर्मा का विवाह दो वर्ष पूर्व मनीष के साथ हुआ था। मनीष दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। किसी बात को लेकर तीन दिन पहले सुलेखा ने अपने पुत्र को शीशे के गिलास से मार दिया था जिससे उसकी गरदन में गंभीर चोट आ गई थी।


इस पर परिवारीजनों ने मनीष को घर बुला लिया था। रविवार को वह सुलेखा को मायके पहुंचाना चाहता था लेकिन वाहन की व्यवस्था न होने से नहीं ले जा सका। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि मायके पक्ष ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed