{"_id":"57015e9b4f1c1b1628c8115b","slug":"the-old-life-crushed-by-a-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सम्मनपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई वृद्ध की मौत के बाद जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिवारीजन व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल लेने जा रहे एक वृद्ध किसान की रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। किसी अनहोनी को टालने के लिए सम्मनपुर व जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत मजीसा निवासी सुखराज (56) रविवार सुबह डीजल लाने साइकिल से बाजार निकले थे। वे गांव से निकलकर पट्टी-बरियावन मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि इसी बीच बरियावन की तरफ जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किसी अनहोनी को रोकने के लिए फौरन सम्मनपुर के साथ ही जलालपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने को भेज दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत कलेसर निवासी शुभम (17) रविवार सुबह साइकिल से जाते समय केदारनगर बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत भारीडीहा गांव निवासी जीतेंद्र (26) शनिवार देर शाम जमुनीपुर बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत सद्दरपुर निवासी मोहम्मद अबरार (20) शनिवार देर शाम सद्दरपुर बाजार के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत लोरपुर ताजन निवासी शंकर की चार वर्षीय पुत्री काजल शनिवार देर शाम घर के निकट खेलते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।