फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The business of Gokshi was going on at home

घर में चल रहा था गोकशी का कारोबार

Sun, 28 Feb 2016 10:33 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
The business of Gokshi was going on at home

रविवार भोर में मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नेवारी दुराजपुर गांव में गोकशी कर मांस बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर एसओ नीरज राय ने फोर्स के साथ सुबह साढ़े चार बजे करीब गांव पहुंचकर यासीन उर्फ निन्हां के घर पर छापा मारा।

विज्ञापन


पुलिस को देखते हुए मौके पर भगदड़ गई। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीन लोगों को पकड़ लिया। मौके पर 4 कुंतल मांस बरामद हुआ। साथ ही गोकशी में प्रयोग होने वाले औजार भी उनके पास से बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से यासीन उर्फ निन्हां पुत्र अब्दुल जलील के अलावा आसिफ पुत्र सलीम व शहनवाज पुत्र नदीम को गिरफ्तार कर थाने ले आई। बाद में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया। एसओ श्री राय ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान करने के साथ ही मांस का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि यासीन का आपराधिक रिकार्ड है। वह कई बार गोकशी सहित कई अन्य मामलों में जेल जा चुका है। वह इन दिनों जमानत पर चल रहा था। उधर, क्षेत्र में पशु तस्करी व मांस के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं इसमें लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई न किए जाने से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम का कहना है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के चलते ही यह कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।


बताते चलें कि लगभग एक पखवारे पूर्व भी जहांगीरगंज पुलिस ने जहांगीरगंज बाजार से बाजार निवासी मोहम्मद अकरम को पुलिस ने वध प्रतिबंधित पशु मांस के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में उसका चालान कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed