फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six injured in road accidents

सड़क हादसों में छह घायल

Sun, 20 Mar 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents
घ्‍ाायल व्‍यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार हंसवर थाना अन्तर्गत सुलेमपुर बाजार निवासी मंटू (26) पुत्र रामगोपाल शनिवार देर शाम हंसवर से गांव जाते समय रास्ते में बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, बाजार निवासी सुरेंद्र (35) पुत्र रामलौटन शनिवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आजमगढ़ जनपद के कटरा गांव निवासी पिंकू (35) पुत्र झग्गूलाल रविवार सुबह बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अकबरपुर थाना अन्तर्गत शहजादपुर निवासी दीपचंद्र (35) पुत्र भगवानदास शनिवार देर शाम बाइक से बस स्टेशन जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट बोलेरो जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, टांडा थाना अन्तर्गत भुआलपुर गांव निवासी रामलाल (36) पुत्र पलईराम रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जबकि, इब्राहिमपुर थान अन्तर्गत गोविंदपुर गांव निवासी दीपक वर्मा (25) पुत्र अशोक शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय अरियाबाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed