{"_id":"348f09b25c345532707a7e4cc5b6a75f","slug":"salesmen-robbed-5-5-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से लूटे 5.5 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन से लूटे 5.5 लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम छह बजे हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी होने पर माचिस फैक्ट्री मालिक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री माचिस की सप्लाई करने के लिए मिनी ट्रक से सेल्समैन नीरज मौर्या पुत्र रामसुमेर मौर्या निवासी मोहल्ला शहजहांपुर थाना अकबरपुर दो मजदूरों शैलेश पुत्र राजनाथ निवासी मौहरिया व गुड्डू पुत्र तजई निवासी खानपुर थाना अकबरपुर के साथ सोमवार सुबह सुल्तानपुर गया हुआ था।
ट्रक ललित नरायन पांडेय पुत्र हरिकरन पांडेय निवासी अहरिया थाना अकबरपुर चला रहा था। पूरे दिन माचिस की सप्लाई करने व बकाया वसूली के बाद वे सभी सोमवार शाम छह बजे वापस अकबरपुर लौट रहे थे। जब वे सभी महरुआ थाना क्षेत्र की महरुआ बाजार आनंदनगर चौराहा पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर मिनी ट्रक को रोक लिया। बदमाशों ने अपने चेहरे अंगोछे से छिपा रखे थे।
विज्ञापन
इससे पहले कि सेल्समैन व अन्य कुछ समझ पाते दोनों बदमाश असलहा लेकर ट्रक पर चढ़ गए और चारों को असलहे सटा दिए। एक बदमाश ने सेल्समैन से नकदी निकालने के लिए कहा। नीरज ने बताया कि वह पीछे ट्रक में रखा हुआ है। इस पर एक बदमाश ने ड्राइवर व दोनों मजदूरों को असलहा दिखा कर आगे की सीट पर रोक लिया, जबकि दूसरा बदमाश सेल्समैन नीरज को लेकर वाहन के पीछे गया और ताला खुलवाकर अंदर रखे साढ़े पांच लाख रुपये से भरा बैग ले लिया।
इसके बाद दोनों बदमाश पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से अकबरपुर की तरफ भाग खड़े हुए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इसी बीच सूचना मिलने पर एसओ महरुआ राजदेव मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की। प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली। अकबरपुर से माचिस फैक्ट्री मालिक फहीम निवासी शहजादपुर भी अकबरपुर से घटनास्थल पर पहुंच गए। देर शाम एसपी पंकज व एएसपी पंकज पाण्डेय ने भी मौके पर स्थिति का जायजा लिया। सेल्समैन व अन्य लोगों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।