फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ridden bodies of three friends found in Sarayu river

सरयू नदी में डूबे तीन दोस्तों का शव मिले

Mon, 15 Feb 2016 11:01 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
ridden bodies of three friends found in Sarayu river

 तीनों के शव एक दूसरे से कुछ दूरी पर मिले। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ एक ही मोहल्ले के तीन युवाओं की मौत हो जाने से न सिर्फ मोहल्लेवासी, नगरवासियों में शोक का माहौल है। उधर पुलिस ने तीनों शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पश्चिम मोहल्ला निवासी नीरज गुप्ता (20) पुत्र पप्पू, रोहित मौर्या (18) पुत्र जानकी व नीरज चौहान (15) पुत्र बहादुर एक साथ घर से सरयू नदी के हनुमानगढ़ी घाट पर नहाने के लिए निकले हुए थे। नहाने के दौरान नीरज चौहान का पैर फिसल गया था।
विज्ञापन


उसे डूबता देख उसके दोनों दोस्तों नीरज गुप्ता व रोहित ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे स्वयं भी नीरज के साथ नदी की गहराई में डूब गए। तीनों दोस्तों को एक साथ डूबते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया था। सूचना पर रोते पीटते परिवारीजन और मोहल्ले के लोग भी घाट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने देर शाम तक उन्हें तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। बाद में अंधेरा होने पर तलाशी का काम सोमवार के लिए टाल देना पड़ा था। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे एक बार फिर से कोतवाली पुलिस की देखरेख में गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू किया। दोपहर से पहले लगभग साढ़े 11 बजे डूबने के स्थान पर ही नीरज गुप्ता का शव मिला।

इसके लगभग 20 मिनट बाद कुछ दूरी पर रोहित का शव मिला। इसके लगभग आधा घंटे के बाद लगभग 200 मीटर की दूरी पर नीरज चौहान का भी शव भी मिल गया। शव मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

रोहित की मां तो बार बार बेहोश हो रही थी। वहां मौजूद लोगों की आखों से भी आंसू निकल पड़े। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि किस प्रकार परिवारीजनों को ढांढस बंधाएं। एक ही मोहल्ले के तीन दोस्तों की एकसाथ मौत से न सिर्फ कस्बा पश्चिम मोहल्ला, वरन समूचा नगर शोकाकुल दिखा।


मोहल्ले में तो दिन में भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। उधर मौके पर मौजूद पुलिस ने तीनों शव को अभिरक्षा में ले लिया। बाद में उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed