{"_id":"a771908ff121f432e7d74652548d5f90","slug":"one-killed-in-collision-of-trucks-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच जख्मी
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह दोस्तपुर की तरफ से खाद लदा ट्रक अकबरपुर की तरफ आ रहा था। उधर अकबरपुर की तरफ से भी सीमेंट लदा एक ट्रक दोस्तपुर की तरफ जा रहा था। अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग स्थित बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी गांव के निकट दोनों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
आवाज इतनी तेज थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े। दोनों ट्रकों का अगले भाग के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए थे। दोनों ट्रकों में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने किसी प्रकार बाहर निकाला। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
टक्कर में भानुप्रताप (45) पुत्र बाबूराम, रमेश (32) पुत्र रामकरन, पवन (16) पुत्र श्यामबहादुर, अरविंद (24) पुत्र रामआसरे निवासी करमपुर हुसेनपुर बेवाना व शिवदास (45) पुत्र पांचूराम निवासी परवरडीह आलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जिसकी फैजाबाद जनपद के गोसाईगंज पहुंचने पर मौत हो गई।
उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। राजू (32) पुत्र गंगाराम निवासी कुर्कीबाजार सम्मनपुर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भीटी थाना अन्तर्गत भीटी बाजार निवासी राकेश (35) व अनिरुद्ध (26) एक ही बाइक से बुधवार सुबह अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।