{"_id":"9450bc7bac8f85fa87c0ce6ab706d7d4","slug":"one-arrested-in-child-abduction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के अपहरण में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका के अपहरण में एक गिरफ्तार
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
बब
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते 15 अप्रैल को काम करने के बहाने घर बुलाकर दलित बालिका को सुभाष यादव निवासी गौरा गूजर व प्रदीप यादव निवासी मुरहवा थाना जलालपुर बहलाकर भगा ले गए थे। बालिका के पिता ने कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। काफी भागदौड़ के बाद भी जब केस नहीं दर्ज हुआ, तो पीड़ित ने इसकी शिकायत सीओ राघवेंद्र मिश्र से की।
सीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ को केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस कई दिन से आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार सोमवार को सफलता मिल गई। प्रभारी एसओ विजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।