फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Not knowing the missing man's raging rural

लापता युवक का पता न चलने पर भड़के ग्रामीण

Sat, 02 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
युवक का सुराग न लगने से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भीटी तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग चार माह से लापता युवक का सुराग पुलिस द्वारा न लगा पाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने भारी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस की उदासीनता के चलते युवक का पता नहीं लग सका है। परिवारीजन किसी अनहोनी का आशंका में परेशान हैं। वक्ताओं ने भीटी पुलिस से अविलंब युवक की तलाश कराने की मांग की। गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2015 को भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी इटवा गांव निवासी झिनकू का पुत्र राजेंद्र वर्मा (22) लापता हो गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने थाने में अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन इसके बाद भी कोई युवक का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन पुलिस से लगातार राजेंद्र की तलाश कराने की मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। इस बीच शुक्रवार को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं व परिवारीजनों के साथ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

 भीटी पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए अविलंब राजेंद्र की तलाश सुनिश्चित कराने की मांग की। कहा कि युवक के परिवारीजन अनहोनी की आशंका में परेशान हो रहे हैं लेकिन पुलिस बेफिक्र बनी है।


वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई न हुई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी को मामले से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed