फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   newly married hanging on the noose

फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता

Tue, 04 Aug 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Tue, 04 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के दिनकरपुर गांव में सोमवार रात एक नवविवाहिता अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ससुराल वालों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। वहीं, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। दिनकरपुर गांव निवासी भागीरथी की पत्नी मंगला देवी (30) का शव रविवार रात कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल के लोगों ने मंगला के खुदकुशी करने की सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि मंगला का पति व ससुर रोजगार के लिए सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन


घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। घर लौटने पर परिवारीजनों को मंगला फंदे पर लटकी मिली। घटना की खबर पाकर मंगला के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लिए लगातार मंगला का उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके वालों ने कई बार उसकी ससुराल आकर बातचीत भी की, मगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि मंगला के मायके वालों की तहरीर पर उसके पति, सास-ससुर समेत चचेरे सास ससुर के विरुद्घ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विवेचना सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed