फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder of woman for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Wed, 08 Mar 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 08 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Murder of woman for dowry
हत्या - फोटो : symbolic

कोतवाली क्षेत्र के हयातगंज मोहल्ला में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। तबियत खराब होने की सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग एक-एक कर वहां से भाग खड़े हुए। मृतका के पिता ने थाने पहुंचकर दहेज के लिए हत्या किए जाने का केस दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
हयातगंज निवासिनी संगीता सैनी (24) पत्नी धर्मेंद्र का शव दुपट्टे की सहायता से कमरे की छत पर लगे पंखे से बुधवार सुबह लटकता हुआ मिला। परिवारीजनों ने गुहार मचाते हुए पड़ोसियों को बताया कि संगीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंचे तो उन्हें संगीता का शव छत से लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने फोन से संगीता के मायके अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजहांपुर निवासी उसके पिता मदनलाल को दे दी। कहा कि आपकी पुत्री की तबियत बहुत खराब है। तत्काल यहां आ जाइए। इस पर मदनलाल अपने पुत्र व अन्य कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक ससुरालीजनों ने संगीता का शव उतारकर बेड पर लिटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मदनलाल के अनुसार संगीता के गले पर चारों तरफ नीला निशान था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसी बीच एक-एक कर ससुरालीजन वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मदनलाल ने थाने पहुंचकर दहेज के लिए पुत्री की हत्या किए जाने का केस दर्ज करने को तहरीर दी।

कोतवाल वकील सिंह ने बताया कि तहरीर में पति के अलावा दो जेठ व दो जेठानी को नामजद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता मदनलाल ने बताया कि संगीता का विवाह 19 नवंबर 2013 में धर्मेंद्र पुत्र बजरंगी के साथ किया था।

उस समय क्षमता के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा एक लाख रुपये की मांग की गई थी। लगभग छह माह पहले उसने 50 हजार रुपये दिए भी थे। दस दिन पहले फोन कर एक बार फिर से डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई थी।


इसके लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। दो दिन पहले उसकी पुत्री ने इस संबंध में जानकारी भी दी थी। उस समय उसके परिवारीजनों से वार्ता कर कहा गया था कि धीरे-धीरे उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed