फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   murder accused Ajay surrenders

हत्या आरोपी माफिया अजय सिपाही ने किया सरेंडर

Thu, 30 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 30 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
murder accused Ajay surrenders
अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय में गुरुवार को सरेंडर करने जाता हत्या आरोपी अजय सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र महरुआ के मंशाराम हत्याकांड में वांछित माफिया सरगना व कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही ने गुरुवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में मंडल जेल फैजाबाद भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में होली के दिन सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत किशनागरपुर निवासी मंशाराम यादव की कटेहरी ब्लॉक प्रमुख व माफिया सरगना अजय सिंह सिपाही के घर गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक की बुआ चंद्रावती ने मुलायम व अजय यादव के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बाद में अजय सिपाही व उसके भाई विजय प्रताप सिंह मिंकू के अलावा बाहरपुर निवासी ग्राम प्रधान रवींद्र पांडेय व उसके भाई गिरेंद्र पांडेय का नाम भी पुलिस विवेचना में बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महरुआ पुलिस ने इस बीच गिरेंद्र पांडेय को गिरफ्तार किया था जबकि मुलायम यादव, अजय यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इस बीच अजय सिपाही ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में हत्या के मामले में सरेंडर कर दिया। सीजेएम राजेश नरायन मणि त्रिपाठी ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए अजय को फैजाबाद मंडल कारागार भेज दिया। 


उधर, आत्मसमर्पण करने के बाद अजय सिंह सिपाही ने सीजेएम को पत्र देकर पेशी आदि के दौरान सुरक्षा का समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराने की मांग की है। सीजेएम ने इस पर जेलर फैजाबाद को समुचित निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed