फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   gangrape with deaf-mute girl

मूक-बधिर युवती से गैंगरेप

Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
gangrape with deaf-mute girl
रेप - फोटो : Demo pic

थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत एक गांव निवासिनी मूक-बधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मात्र छेड़छाड़ व बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस की मनमानी का आलम यह कि युवती का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया जा सका है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये कहा गया है कि गांव निवासिनी मूक-बधिर 22 वर्षीय युवती 17 जून की देर शाम गांव के बाहर नित्यक्रिया को गई हुई थी।
विज्ञापन


इसी बीच वहां पहले से मौजूद अमोला बुजुर्ग गांव निवासी अबूसाद व लुकमान ने उसे पकड़ लिया और खींचते हुए झाड़ी में ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। जब काफी देर तक युवती घर नहीं आई तो परिवारीजन उसकी तलाश में निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद अस्तव्यस्त अवस्था में युवती वहां मिली। उसे लेकर घर आए तो युवती ने इशारे-इशारे में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर शनिवार दोपहर बाद परिवारीजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने छेड़छाड़ व बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि दुष्कर्म का मामला प्रकाश में नहीं आया है। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया जाएगा।


बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, पुलिसिया कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस को युवती का मेडिकल परीक्षण कराना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed