फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud case lodged on bank manager

बैंक मैनेजर समेत दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 19 Mar 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fraud case lodged on bank manager
रिपोर्ट - फोटो : symbolic

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से चार लाख 90 हजार रुपये निकाले जाने के मामले में न्यायालय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रिउना के प्रबंधक व एक अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरकपुर गांव निवासी जीतबहादुर पुत्र रामअभिलाष के अनुसार उसकी महरुआ बाजार में वेल्डिंग की दुकान है।

विज्ञापन


फरवरी 2014 में हीड़ी पकड़िया गांव निवासी दिनेश उपाध्याय ने उससे दुकान बढ़ाने के नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवाने को कहा। इस पर उसने जीतबहादुर को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रिउना के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी से मिलाया। प्रबंधक ने पांच लाख रुपये का सीसी बनाने का भरोसा दिलाते हुए उससे 17 हजार रुपये नगद ले लिया। साथ ही कुछ सादे कागज पर उससे हस्ताक्षर भी कराए।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद बैंक शाखा बुलाकर उसे एक पासबुक व दो रसीद दी गई। कहा गया कि एक सप्ताह बाद उसके    खाते में पांच लाख रुपये का बैलेंस आ जाएगा। डेढ़ सप्ताह बाद बैंक जाने पर उसे पता चला कि उसके खाते से चार लाख 90 हजार रुपये निकल गए। मात्र 10 हजार रुपये ही खाते में मौजूद हैं। इसकी शिकायत करने पर शाखा प्रबंधक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वह मामले में केस दर्ज कराने के लिए थाने की दौड़ लगाता रहा लेकिन केस नहीं दर्ज किया गया। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। इस बीच शनिवार को न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक व एक अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


शाखा प्रबंधक ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद व मनगढ़ंत बताते हुए कहा है कि जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। एसओ देवीचरण गुप्त ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed