{"_id":"6d7a96718fb5a5e19d05fcfc682d623e","slug":"four-injured-in-road-accidents-a-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसाें में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसाें में चार घायल, एक गंभीर
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बसखारी के रामडीह गांव निवासी रामकरन (87) सोमवार देर सायं गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी सुरसती (50) पत्नी रमापति सोमवार देर सायं गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर के शुकुलपट्टी गांव निवासी संदीप (20) पुत्र रामसूरत मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत करमुलहा गांव निवासी रामनरेश (40) सोमवार देर सायं जमुनीपुर बाजार के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।