{"_id":"9bd43a4b51732049f1e1524b7a9ffae7","slug":"five-injured-in-accidents-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटनाओं में पांच घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र के कुदरहा गांव निवासी रामकुमार (50) पुत्र दुक्खन रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर बाजार निवासी आजाद (10) विनोद शनिवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बोलेरो जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
टांडा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी करमजीत (28) पुत्र जगरन वर्मा रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय पिकप की टक्कर से से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के इमामबाग निवासी गुलाम (17) पुत्र सरफराज रविवार सुबह साइकिल से शहजादपुर बाजार जाते समय दोस्तपुर चौराहे के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बसखारी थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी चुन्नीलाल (55) पुत्र अलगू शनिवार देर शाम बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट सामने से आ रही ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।