{"_id":"d874e46d0e1ef3c6038efe4cccebe66e","slug":"five-house-butnt-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच घर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से पांच घर राख
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात गांव निवासी घिर्राऊ के घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। परिवारीजन गुहार मचाते हुए बाहर भागे। आसपास के घरों में सो रहे अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से इर्दगिर्द के घरों को भी चपेट में लेने लगी। देखते ही देखते आग ने पांच घरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने भी आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों का साथ देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटे के अथक प्रास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घिर्राऊ के अलावा लुटवन पुत्र अगनू, रामसुभावन, रामअरौनी, लालजी का घर जलकर राख हो चुका था।
आग से गभग दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। एसडीएम टांडा नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा।