फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight youth deceived by false promises of jobs abroad, giving 10 lack

विदेश में नौकरी का झांसा दे आठ युवकों से ठगे 10 लाख

Wed, 03 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 03 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eight youth deceived by false promises of jobs abroad, giving 10 lack
अंबेडकरनगर में बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचे नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार युवक। - फोटो : अमर उजाला

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक गैंग ने जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के आठ लोगों से लगभग दस लाख रुपये ऐंठ लिया। इन सभी युवकों को सऊदी अरब भेजने के लिए बीते दिनों मुंबई बुलाया गया जहां उन्हें वीजा व सऊदी अरब का हवाई टिकट दिलवाने का भरोसा दिया गया था। सभी युवक जब मुंबई पहुंचे तो वहां संबंधित लोग मोबाइल बंद कर नदारद मिले। इसके बाद निराश युवक अपने घर लौट आए।

विज्ञापन


यहां काफी प्रयास के बाद भी जब उन्हें रकम वापस नहीं मिली तो धोखा खाए सभी युवकों ने बुधवार को एसपी से मुलाकात कर उन्हें तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया है। विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर इन दिनों विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई गैंग सक्रिय हैं।
विज्ञापन


ये लोग सीधे-साधे युवकों को विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसा लेते हैं और इसके बाद उनसे मनमानी रकम वसूल लेते हैं। ऐसे ही शातिर लोगों का नया शिकार जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी आठ युवक हुए हैं। इन्हें सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगे जाने के बाद बुधवार को एसपी से शिकायत करने पहुंचे मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उन सबसे बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसियाना गांव का एक व्यक्ति मिला। उसकी रिश्तेदारी जहांगीरगंज के एक व्यक्ति के यहां है। इसके चलते उनकी जान-पहचान हो गई। इसी दौरान उस व्यक्ति ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

उन सबसे कहा गया कि वह चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ ही वीजा तथा मुंबई से सऊदी अरब तक का हवाई टिकट मुहैया कराएगा। सऊदी अरब भेजने के एवज में उन सबसे लगभग दस लाख रुपये ऐंठ लिए। इसमें एक बार 80-80 हजार रुपये लिए गए जबकि दो-तीन अन्य चरण में 20 से 30 हजार रुपये ले लिया गया।

लगभग तीन माह पूर्व उन सबका लखनऊ में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और इसके बाद मुंबई में मिलने को कहा गया। वे सब जब मुंबई पहुंचे तो संबंधित व्यक्ति का मोबाइल बंद मिला। कई दिन तक वहां रहने के बाद भी कोई संपर्क नहीं हो पाया और न ही वीजा व टिकट का प्रबंध करने वाला कोई था। थक-हारकर वे सब घर लौट आए।

गांव वापस आने के बाद उन लोगों ने उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद वह मिला भी तो पहले अपनी गलती मानते हुए भरोसा दिलाया कि उसी खर्च में अब अगली बार जल्द ही भेज दिया जाएगा। हालांकि इस पर भी वह खरा नहीं उतरा। युवकों ने एसपी को बताया कि शातिर व्यक्ति ने उनका पासपोर्ट तो वापस कर दिया लेकिन रकम नहीं लौटाई। ऐसे में केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ऐसा न करने पर क्षेत्र के कई और युवक व ग्रामीण भी ठगी के शिकार हो सकते हैं। ठगे गए युवकों ने बताया कि वे सब आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं। किसी तरह उन्होंने रकम का प्रबंध किया था। नौकरी मिलने पर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी, इसके लिए उन्होंने परिवार के तमाम जेवरात बेच दिए।

रिश्तेदारों व कुछ परिचितों से नौकरी के लिए कर्ज भी लिया था। एसपी को बताया गया कि जैसे-तैसे उन सबने रुपयों का प्रबंध किया था। नौकरी भी नहीं मिली और उनकी रकम भी डूब गई। ऐसे में उन सबको दोहरी चपत लगी है।


पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कुछ युवक जहांगीरगंज से आए थे। उन्होंने धोखाधड़ी की शिकायत की है। इस पर जहांगीरगंज थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि केस दर्ज कर तत्परतापूर्वक विवेचना सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed