{"_id":"588b8f9a4f1c1b380fcf5aeb","slug":"child-kidnapped-for-ransom-of-five-lakh-rupees-from-outside-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख फिरौती के लिए स्कूल के बाहर से मासूम का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख फिरौती के लिए स्कूल के बाहर से मासूम का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख की फिरौती के लिए स्कूल गए नर्सरी के छात्र का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ता ने बच्चे की मां को फोन कर रकम न देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर छापेमारी कर मासूम को सकुशल छुड़ा लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुुरा निवासी तसगीर का पांच वर्षीय पुत्र अहमद रजा तलवापार स्थित अलजमीयतुल हक्कानिया स्कूल में नर्सरी का छात्र है। 24 जनवरी को दोपहर बाद स्कूल से बाहर निकलते ही वह रहस्यमय हालात में लापता हो गया। परिवारीजनों के अनुसार 25 जनवरी की शाम एक मोबाइल नंबर से बच्चे की मां अंजुम परवीन को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने नाम न बताते हुए कहा कि रकम का प्रबंध न किया गया तो बच्चे को जान से मार दिया जाएगा। परिवारीजनों की इस सूचना पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने तत्काल टीम गठित कर सर्विलांस के आधार पर छापेमारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सीओ टांडा कमल यादव के नेतृत्व में एसओ अलीगंज मनोज पंत, चौकी इंचार्ज जफर अली खां व चंद्रशेखर, सिपाही अजय पाल, कल्लन व बाबर अली की टीम ने रात नौ बजे बसखारी मार्ग स्थित एक भट्ठे के निकट छापा मार दिया। सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब छापेमारी की तो पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी प्रदीप सोनकर ने बांके से हमला करना शुरू कर दिया।
पुलिस की असली चुनौती बच्चे को बाल-बाल बचाना था। बाद में किसी तरह आरोपी को कब्जे में करने के साथ ही पुलिस टीम ने मासूम को कुशलतापूर्वक बचा लिया। अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए एएसपी राममोहन सिंह भी टांडा पहुंच गए थे।
बच्चे को टांडा लाकर परिवारीजनों को सौंप दिया गया जबकि केस दर्ज करने के साथ ही अलीगंज थाना क्षेत्र के तलवापार निवासी आरोपी प्रदीप को जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रदीप सोनकर ने बताया कि वह राजगीर है। अहमद रजा के घर वह लंबे समय से ही आता-जाता रहा है। अहमद का पिता तसगीर सऊदी अरब में रहकर राजगीर का काम करता है। वह वहां काफी पैसा कमाता है।
एक माह पहले वह घर आया था और पैसा देकर गया था। इसी पैसे के लालच में वह अहमद से नजदीकी बनाने लगा और इसके बाद फिरौती के लिए उसने स्कूल के बाहर से बच्चे को उठा लिया। बताया कि अहमद की मां का नंबर उसने पहले ही ले रखा था।
पुलिस पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह पांच लाख रुपए पाने के बाद कलकत्ता जाकर रहने की तैयारी में था। बताया कि बच्चे को स्कूल से बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के बाद उसने उसे अपने ही एक घर में एकांत में रखा था।
पुलिस टीम की सफलता पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पांच हजार रुपए की घोषणा की थी। बाद में डीआईजी फैजाबाद रेंज ने इस त्वरित सफलता तथा बच्चे को सकुशल छुड़ा लेने पर टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। एसपी ने पुरस्कारों की पुष्टि करते हुए कहा कि तत्परतापूर्वक की गई कार्रवाई के चलते ही बच्चे को आरोपी के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया गया।