फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cattle

पशु चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने पकड़ा वाहन

Tue, 22 Mar 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 22 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
cattle
ट्रक - फोटो : amar ujala

थाना अन्तर्गत चतौरा गांव से बीते एक सप्ताह में दो दर्जन से अधिक मवेशियों के चोरी होने से नाराज ग्रामीणों ने पशु चोरी के संदेह में सोमवार देर रात एक वाहन को पकड़ा। ग्रामीणों ने चालक व क्लीनर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को  ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें वाहन समेत थाने ले आई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चतौरा गांव में बीते एक सप्ताह में गांव निवासिनी धनपत्ति देवी के घर के सामने से दो बकरी, पन्नालाल के घर से 10 व मुसई के यहां से 12 बकरियां चोरी हो गई थीं। इसकी शिकायत स्‍थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से भी की, लेकिन आरोप के मुताबिक उनकी शिकायत पर पुलिस ने  कोई सुनवाई नहीं की। जलालपुर व बसखारी थाने की सीमा पर बसे इस गांव से पशु तस्कर आसानी से पशु चुराकर भागने में कामयाब हो जाते थे।
विज्ञापन


पशु चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इसकी कमान ग्रामीणों ने स्वयं संभाल रखी थी। बीते कुछ दिनों से रात में ड्यूटी देने लगे। दो दिन पहले गांव के निकट से होकर गुजर रहे भैंस लदे पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी।  सोमवार रात एक बार फिर से पिकअप वाहन उधर से गुजरा, तो पशु चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चालक व उसके क्‍लीनर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ड्राइवर व क्लीनर की जमकर पिटाई की। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ एनके पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया। एसओ पाण्डेय ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की  छानबीन कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इस पिकअप का प्रयोग पशु चोरी में किया जाता था या नहीं। यदि मामला सही हुआ तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed