फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus passenger shot on opposing loot

लूट के विरोध पर बस यात्री को मारी गोली

Sat, 30 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bus passenger shot on opposing loot
घायल बस यात्री - फोटो : अमर उजाला

राज्य परिवहन निगम की आजमगढ़ से कानपुर जा रही बस में लूट के प्रयास का विरोध करने पर बदमाशों ने शनिवार देर शाम तमंचे की बट से प्रहार कर  कंडक्टर को घायल कर दिया। लूट का विरोध करने पर चलाई गई गोली से एक यात्री भी घायल हो गया। विरोध के चलते बदमाश कंडक्टर का बैग छीनने में सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कराई। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ डिपो की एक बस शनिवार देर शाम आजमगढ़ से कानपुर के लिए जा रही थी। वह अकबरपुर थाना क्षेत्र में पलई रामनगर के कुछ आगे पहुंची ही थी कि तभी बस में यात्री के तौर पर सवार दो बदमाशों ने बस को रुकवा लिया।
विज्ञापन


बस के रुकते ही वहां पहले से मौजूद दो अन्य बदमाश भी पहुंच गए और इसके बाद चारों बदमाश परिचालक से उसका बैग छीनने लगे। कंडक्टर ने विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, इससे वह जख्मी हो गया। इसी बीच यात्रियों के विरोध करने पर हड़बड़ाए बदमाश बैग छोड़कर बस से निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने भागने से पहले गोली चला दी जिससे बस में सवार यात्री आजमगढ़ के अहिरौला निवासी रामप्रीत (32) घायल हो गया। उसे गले के निकट गोली लगी। उधर, बट से किए गए हमले के चलते परिचालक सुरेंद्र (42) निवासी जसवंतनगर इटावा भी घायल हो गया।


सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राहुलराज, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र व कोतवाल अकबरपुर महेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाश लूट में सफल नहीं रहे हैं। कंडक्टर व एक यात्री घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed