{"_id":"57925cc74f1c1b875fc4b680","slug":"began-investigating-the-rape-charges-on-legislators","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर दुष्कर्म के आरोप की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक पर दुष्कर्म के आरोप की जांच शुरू
अंबेडकरनगर
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोप के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीओ जलालपुर व महिला थाना की एसओ ने पीड़िता से मुलाकात कर कलमबंद बयान दर्ज किया।
गौरतलब है कि बीते दिनों जिले के एक विधायक के भाई की पत्नी ने विधायक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। महिला ने एसपी अजय सिंह से मुलाकात कर तहरीर देते हुए कहा था कि उसके पति का निधन हो चुका है।
वह घर पर अकेली थी। विधायक ने उनके घर आकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उससे दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उन्होंने धमकी भी दी। हालांकि विधायक ने सभी आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए उन्हें बदनाम किए जाने का प्रयास बताया था।
विज्ञापन
उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ जलालपुर कमल यादव को सौंप दी। इस बीच शुक्रवार को सीओ जलालपुर व महिला थाना एसओ निशा शुक्ला ने महिला से मुलाकात की और उसका कलमबंद बयान दर्ज किया। एसओ निशा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसे एसपी को सौंपा जाएगा।