फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Animal smugglers threw stones at the police team in Ambedkarnagr

पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया पथराव

Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers threw stones at the police team in Ambedkarnagr
वध प्रतिबंधित पशुओं को वाहन से लेकर तस्कर भीटी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया। इस पर पशु तस्कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो पशु तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। घेराबंदी के बाद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पिकअप वाहन को बरामद किया गया, जिस पर 12 पशु लदे हुए थे। इनमें दो पशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भीटी पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि पशु तस्कर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी। गांव के निकट पुलिस को पशु तस्करों का वाहन दिखा, तो उन्होंने पीछा किया। इस पर तस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। बदमाशों ने वाहन में रखे बड़े-बड़े पत्थर पुलिस जीप पर फेंकना शुरू कर दिए। इसके कारण पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। पुलिस जीप की रफ्तार धीमी होते ही वे सब आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


इसके बाद वायरलेस से संदेश पास होते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। लगभग एक घंटे तक चली घेराबंदी के बीच पिगरियावां ग्रामसभा के मैनेजर का पूरा के पास एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य पिकअप छोड़कर फरार हो गए। तस्कर की पहचान मंजीत उर्फ बन्ने निवासी बोझवा थाना हैदरगंज जनपद फैजाबाद के रूप में हुई। पिकअप में 12 वध प्रतिबंधित पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादा गया था। इनमें से दो की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed