फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6 arrested in IPL betting

आईपीएल की सट्टेबाजी करते छह गिरफ्तार

Sat, 20 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
6 arrested in IPL betting
मैच सट्टा - फोटो : symbolic

अकबरपुर पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सात वर्ष से कम की सजा से जुड़ी धारा होने के चलते सभी को जमानत दे दी गई। कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार रात अकबरपुर के शहजादपुर सब्जी मंडी में छापेमारी की।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां एकत्र लोग आईपीएल मैच को लेकर सट्टेबाजी कर रहे हैं। कुछ लोग मुंबई तो कुछ लोग कोलकाता के लिए बोली लगा रहे हैं। पुलिस टीम ने छापा मारकर सट्टेबाजी करते विक्रांत सोनी, लड्डन, संतोष चौहान, सोनू राइन, सुनील जायसवाल व मोंटू जायसवाल गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन के अलावा अन्य सामग्री व नकदी भी बरामद हुई। सट्टेबाजी से जुड़े संदेश भी मोबाइल से मिले। सभी को थाने ले आया गया। कोतवाली में इन सभी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। बाद में सभी जमानत पर रिहा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed