फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   25 thousand robbed

तमंचा सटा किसान से 25 हजार लूटे

Tue, 03 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
25 thousand robbed
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।

बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से घर जा रहे एक किसान के तमंचा सटाकर 25 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


भीटी थाना अंतर्गत चंदापुर गांव निवासी किसान राममिलन (50) पुत्र दुखी इंदिरा आवास निर्माण के लिए भीटी बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा से पैसा निकालने गए। वहां से 25 हजार रुपये निकालकर शाम पांच बजे करीब साइकिल से वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन


जब वह अढनपुर से तेजापुर खड़ंजा मार्ग पर पहुंचा, तो पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और कुछ दूर आगे जाकर उसे रोक लिया। एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया, जबकि दूसरे  ने उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए महरुआ की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई लूट से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ अशोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed