फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2.5 lakh goods stolen

घर में घुस ढाई लाख का माल उड़ाया

Tue, 15 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 15 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

मालीपुर थाना अंतर्गत धवरुआ बाजार में सोमवार रात चोरों ने एक घर से करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। घर में महिलाएं और बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से बाजारवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का माल पार कर दिया था। धवरुआ गांव निवासी अरमान पुत्र इशहाक विदेश में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। सोमवार को रात का खाना खाकर सभी एक कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब वे उठे और कमरे से बाहर निकले, तो वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बाक्स का भी ताला टूटा था। जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि तहरीर के अनुसार चोरों ने 40 हजार नगदी के अलावा लगभग दो लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया।


क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्यापक है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन आपराधिक वारदातों को रोक पाने में पूरी तरह असफल है। रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed