फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 28 Apr 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शनिवार शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री शुक्रवार रात्रि घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे गांव के ही कुछ युवक उसके घर पहुंचे और उसकी पुत्री के मुंह में कपड़ा भरकर उसे जबरन एक युवक के घर ले गए। वहां युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी पुत्री बेहोश हो गई। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया गया। जब उसे होश आया तो वह घर पहुंची और रो-रोकर पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन


पिता के अनुसार उसने मामले की जानकारी तुरंत डायल 100 पुलिस कर्मचारियों को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पिता ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है। उधर एसओ अश्विनी कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed