{"_id":"5cb21986bdec22141d19f9df","slug":"15551758887-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में उतरे करंट से झुलसी वृद्घा, ट्रामा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे में उतरे करंट से झुलसी वृद्घा, ट्रामा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी एक वृद्धा खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा। उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत नसीरपुर निवासिनी एक महिला कपड़ा प्रेस करने के दौरान करंट से झुलस गई।
परिवारीजनों के अनुसार जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासिनी छोहारा देवी (65) पत्नी मेवालाल शनिवार सुबह खेत की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह घर से कुछ आगे बढ़ी, तो इसी बीच उसका हाथ विद्युत खंभे से छू गया। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। चीख पुकार पर जब तक आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचकर उसे खंभे से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज हुआ, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा।
उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत नसीरपुर निवासिनी मेहरुन्निशा (35) पत्नी इम्तियाज शनिवार सुबह कपड़ा प्रेस कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। जब तक घर वाले उसे तार से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।