{"_id":"5c7ac646bdec224cb044f58d","slug":"155155012020-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में जलकर युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में जलकर युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्टसर्किट से लगी आग में जिंदा जली युवती
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर बाजार में शनिवार सुबह खपरैलनुमा घर में शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवारीजन गुहार मचाते हुए बाहर भागे। अफरातफरी में 20 वर्षीय बीमार युवती घर में ही रह गई और लपटों से घिर गई।
स्थानीय लोग जब तक आग पर काबू पाते, तब तक उसकी झुलसकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, आग से घर का ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
सैदापुर बाजार निवासी रोहित का बाजार में ही खपरैलनुमा घर है। शनिवार भोर पांच बजे अचानक शॉर्टसर्किट से घर में आग लग गई। बताया जाता है कि आग की लपटों को देख परिवारीजनों में अफरातफरी मच गई। तेजी से बढ़ती आग से बचने के लिए परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए बाहर भागे।
विज्ञापन
अफरातफरी के माहौल में रोहित की छोटी बहन विनीता (20) घर में ही रह गई। चार साल से बीमार विनीता इस कदर कमजोर थी कि वह बिना किसी के सहारे के चल भी नहीं पाती थी। इसी के चलते वह आग की लपटों से घिर गई। इस बीच घर का जलता हुआ मलबा उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह उसके नीचे दब गई।
विनीता की चीखपुकार के बीच लोगों ने उसे बचाने व आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने भी आग बुझाने में ग्रामीण का साथ दिया।
लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक विनीता की झुलसकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शॉर्टसर्किट से आग लगने की सूचना मिली थी।
आग से झुलसकर युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर रोहित के अनुसार आग से घर का ज्यादातर सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
बताया कि उसके पिता वीरेंद्र की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। घर में वह और छोटे भाई राम, श्याम के अलावा छोटी बहन विनीता व मां ही थे। भाई के अनुसार विनीता का लखनऊ में इलाज कराया जा रहा था, लेकिन कोई खास लाभ नहीं हो रहा था।