फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रसोईया व पुत्री को पीटा, 6 पर केस दर्ज

रसोईया व पुत्री को पीटा, 6 पर केस दर्ज

Wed, 13 Feb 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
रसोईया व पुत्री को पीटा, 6 पर केस दर्ज
रसोइया व पुत्री को पीटा, 6 पर केस दर्ज
विज्ञापन


बसखारी (अंबेडकरनगर)। आलापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मंगलवार देरशाम भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने परिषदीय विद्यालय में तैनात रसोइया व उसकी पुत्री की पिटाई कर दी। इससे दोनों को चोटें आ गई। बुधवार को पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

अछती उच्च प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत मुस्तफाबाद निवासी आशा गौड़ की पुत्री ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह तथा उसकी मां मंगलवार देरशाम अपने घर पर बैठी थी। इसी बीच भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी प्रकाश, उनके पुत्र नरेंद्र व वीरेंद्र, पत्नी सावित्री, पुत्री दुर्गावती एवं राजेश पहुंचे, और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन दोनों की पिटाई शुुरू कर दी। तहरीर के आधार पर बुधवार को पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष कन्हैया यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर दो दिन पूर्व हुई मार्ग दुर्घटना में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। संतकबीर नगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकसिया निवासी मोहम्मद इस्लाम बाइक से बीते सोमवार को किछौछा दरगाह से जियारत कर अपने घर वापस जा रहा था। थाना क्षेत्र के नई बाजार में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोहम्मद इस्लाम की बाइक को टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई थी। इसी मामले में मृतक के भाई शौकत अली की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed