फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सोमवार को फिर जाम से कराहता दिखा अकबरपुर शहर

सोमवार को फिर जाम से कराहता दिखा अकबरपुर शहर

Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को फिर जाम से कराहता दिखा अकबरपुर शहर
जाम से कराहता दिखा शहर, एएसपी भी फंसे
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर सोमवार को एक बार फिर जाम से कराहता दिखा। शहर को जाम से निजात दिलाने की कोशिशों को उस समय झटका लगा जब अयोध्या मार्ग पर खुद एएसपी आधे घंटे जाम में फंसे रहे। इससे पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जरूर यातायात संभालने में डटे दिखे, लेकिन अकबरपुर कोतवाली पुलिस से लेकर रेसर व डायल 100 टीम के पुलिसकर्मी पूरी तरह बेेफिक्र नजर आए। न तो अवैध टैक्सी वाहनों की भागदौड़ पर अंकुश लगाने की सुध रही, और न ही अवैध ढंग से लगातार बढ़ रहे ई-रिक्शे को लेकर कोई चिंता। इन्हीं सबके चलते सोमवार को समूचा अकबरपुर नगर अलग अलग चरण में लगभग 5 घंटे तक जाम से जूझने को विवश रहा।

गणतंत्र दिवस पर्व तथा इसके बाद रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय खुलने पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी। हुआ भी कुछ ऐसा ही। सुबह से ही अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने अपने-अपने जरूरी कार्यों से शहर की तरफ रुख करना शुरू कर दिया। नौ बजते-बजते अकबरपुर नगर में जाम का संकट गहरा उठा। इसमें बड़ी समस्या खड़ी किया नगर के भीतर अवैध ढंग से चलने वाले गैर पंजीकृत ऑटो वाहनों ने। जिन ऑटो वाहनों का टैक्स व फिटनेस आदि समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


वे भी धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इनसे भी ज्यादा मुसीबत का सबब बनते दिखे ई-रिक्शा। प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे ई-रिक्शे के अवैध संचालन को रोकने को लेकर बरती जा रही लापरवाही ही शहर में प्रतिदिन जाम का संकट खड़ा कर रही है। सोमवार को भी इन्हीं वाहनों की आपाधापी ने जाम की समस्या और बढ़ा दी। कभी दोस्तपुर व पहितीपुर चौराहे पर जाम लगता तो कभी फौव्वारा तिराहे से लेकर पुराने तहसील तिराहे तक। फैजाबाद मार्ग से लेकर ओवरब्रिज व बस स्टेशन क्षेत्र भी दिन भर भीषण जाम का गवाह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के बीच पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई। ट्रैफिक संचालन के लिए तैनात होमगार्डों से लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तो भाग दौड़ करते दिखे, लेकिन अकबरपुर कोतवाली के पुलिसकर्मियों से लेकर रेसर मोबाइल तथा डायल 100 के पुलिसकर्मी एकदम से बेफिक्र बने रहे। इन पुलिसकर्मियों ने नगर के भीतर से लेकर नगर के बाहर तक वाहनों को रोकने, उन्हें डायवर्ट करने तथा उनके मनमाने ढंग से खड़े होने पर चालान काटने आदि की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। नतीजा यह रहा कि जाम के संकट से शहर को निजात दिलाने की कोशिशों को झटका लगा। नगर के अयोध्या मार्ग पर स्वयं एएसपी अशोक कुमार राय भी जाम में फंसने को मजबूर रहे।

इस तरह बदलेंगे हालात

- प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को नगर में जाम की समस्या बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए पटेलनगर से लेकर बस स्टेशन होते हुए पुराने तहसील तिराहे, फौव्वारा तिराहा, नई सड़क, दोस्तपुर चौराहे तथा पहितीपुर चौराहे के बीच ई-रिक्शे व ऑटो वाहन का संचालन दिन में 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिबंधित करने या फिर सीमित करने की जरूरत है।

- नगर में सभी प्रमुख मार्गों पर जो भी वाहन मनमाने ढंग से खड़े होते हैं, उन पर भारी जुर्माना लगाया जाए। ऐसे कुछ वाहनों को सीज करने से एक बड़ा संदेश दिया जा सकता है।

- नगर के सभी भीतरी तथा बाहरी मुख्य मार्गों पर दिन में मॉलवाहनों से सामानों की लोडिंग व अनलोडिंग करते पाए जाने पर उन्हें सामान व वाहन सहित सीज किए जाने का अभियान चलाया जाए।

- फौव्वारा तिराहा, पुरानी तहसील तिराहे के पास, बस स्टेशन तथा पहितीपुर चौराहे के निकट अवैध ढँग से लगने वाले टैक्सी स्टैंडों को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए।

- एआरटीओ, एसडीएम व सीओ की संयुक्त टीम सप्ताह में एक बार नगर का भ्रमण कर ऐसे वाहनों को सीज करने व बड़ी राशि से चालान करने की कार्रवाई की जाए, जिन वाहनों के चलते नगर में जाम का संकट बढ़ रहा।

जल्द ही गठित होगी टीम
नगर में जाम से राहत दिलाने के लिए अधिकारियों की टीम बनायी जाएगी। यह टीम एक निश्चित अवधि पर शहर का जायजा लेकर मनमानी कर रहे वाहनों के विरुद्घ कार्रवाई करेगी। - सुरेश कुमार, जिलाधिकारी


लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
जो भी पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने में लापरवाही बरतता दिखेगा, उस पर कार्रवाई होगी। सभी पुलिसकर्मियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि जाम लगने पर वे अपनी पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करें। - शालिनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed