फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शिकायतों के निस्तारण में जलालपुर तहसील ने बनाया कीर्तिमान

शिकायतों के निस्तारण में जलालपुर तहसील ने बनाया कीर्तिमान

Sat, 05 Jan 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में जलालपुर तहसील ने बनाया कीर्तिमान
शिकायतों के निस्तारण में जलालपुर तहसील अव्वल
विज्ञापन


जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ऑनलाइन शिकायतों का ससमय निस्तारण कराने में जलालपुर तहसील ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसडीएम ने कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की, और आगे भी ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया।

एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने लगातार तीसरी बार जलालपुर तहसील को ऑनलाइन शिकायतों के ससमय निस्तारण पर प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर बधाई दी। कहा कि कर्मचारियों के बेहतर सहयोग व तालमेल से यह सफलता मिली है। कहा कि कर्मचारियों को आगे भी पूरी ऊर्जा के साथ अपना प्रयास जारी रखना होगा। ऑनलाइन मुख्यमंत्री के संदर्भ में आयी तीन शिकायतों का समय पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं से जुड़े 27, जिलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक संदर्भ में आए 19, तहसील दिवस में आए सभी 136 प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। साथ ही समाधान के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी जाना गया। इसके बाद जलालपुर तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान शिकायतों के निस्तारण में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed