फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ससुराल गए युवक की मौत से परिजनों में कोहराम

ससुराल गए युवक की मौत से परिजनों में कोहराम

Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
ससुराल गए युवक की मौत से परिजनों में कोहराम
ससुराल गए युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम
विज्ञापन


टांडा (अंबेडकरनगर)। ससुराल गए युवक की मौत की सूचना मिलने पर रविवार को कोतवाली अंतर्गत शेखपुरा मनिहारी टोला स्थित परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। परिवारीजनों ने मामला हत्या का बताते हुए बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी है।

रविवार दोपहर मोहल्ला निवासी शेख कुतुबुद्दीन के मोबाइल पर पुरानी बस्ती थाने के दरोगा का फोन आया। कहा कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है। पुलिस द्वारा भेजी गई फोटो जब कुतुबुद्दीन ने देखा, तो वह उसके भाई नवाबुद्दीन निकला। इससे परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। कुतुबुद्दीन ने बताया कि उसके भाई नवाबुद्दीन का विवाह बस्ती जनपद के पचपेडिया थाना पुरानी बस्ती में हुआ था।
विज्ञापन


वह गत दिसंबर को ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। 19 दिसंबर को भाई के ससुरालीजन यहां आए और नवाबुद्दीन के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा सामान वाहन पर रखकर चले गए। इस दौरान जब उन लोगों से भाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि हां वह आए तो थे, लेकिन लड़ाई-झगड़ा कर कहीं चले गए। कुतुबुद्दीन के अनुसार इस पर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर को टांडा कोतवाली में तहरीर देकर भाई के अपहरण व हत्या की आशंका जताई। रविवार की दोपहर उसकी मौत की जानकारी उन्हें हुई। कुतुबुद्दीन ने बताया कि उन्होंने संबंधित बस्ती जनपद के संबंधित थाने में हत्या का केस दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed