फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   46 किग्रा खिलौना मिठाई मिलावट के संदेह में सीज

46 किग्रा खिलौना मिठाई मिलावट के संदेह में सीज

Sun, 04 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
46 किग्रा खिलौना मिठाई मिलावट के संदेह में सीज
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एफएसडीए टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। छापेमारी कर बेसन के लड्डू, मिल्क-केक, छेना रसगुल्ला, टोडा बर्फी, गट्टा व खिलौना मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। मिलावट के संदेह में 46 किग्रा खिलौना मिठाई सीज कर दी गई।
विज्ञापन

दीपपर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए जिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुछ दिनों से सघन जांच अभियान चला रखा है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने खासपुर बाजार निवासी मंशाराम के मिठाई कारखाने पर छापा मारा। वहां मिलावट के संदेह में बेसन के लड्डू, मिल्क-केक, छेना रसगुल्ला व टोडा बर्फी का नमूना लिया। टीम ने इसके बाद सकरावल पश्चिम टांडा क्षेत्र में गट्टा व रंगीन खिलौना मिठाई निर्माण यूनिटों पर छापा मारा। घनश्याम, झब्बर व टीडी के कारखाने में छापा मारकर गट्टा व खिलौना मिठाई के दो-दो नमूने लिए। घनश्याम के कारखाने में मिलावट का संदेह होने पर 46 किग्रा खिलौना मिठाई सीज कर उसे विक्रेता की अभिरक्षा में दे दिया। तमसा नदी किनारे गायत्री मंदिर के निकट बाला देवी के कारखाने से लड्डू का नमूना लिया गया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय, अखिलेश मौर्य, हंसराज प्रसाद व भानुप्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed