{"_id":"5bc76b2ebdec226974556adb","slug":"15397957282-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के बाहुबली ने उपलब्ध कराए थे जुरगाम की हत्या को शूटर!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्वांचल के बाहुबली ने उपलब्ध कराए थे जुरगाम की हत्या को शूटर!
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बसपा नेता जुरगाम मेहंदी व उनके चालक की हत्या मामले में पुलिस ने जांच का दायरा जिले के बाहर तक बढ़ा दिया है। अचूक शूटरों को तय करने में पूर्वांचल के एक बाहुबली की मदद लेने की भी जानकारी कुछ लोगों ने पुलिस को दी है। ऐसे में पुलिस इस दिशा में भी सक्रिय हो गई है। जिले के कई संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। बताया जाता है कि सर्विलांस सेल के जरिए कुछ महत्वपूर्ण सूचना पुलिस के हाथ लगी है। उस दिशा में काम चल रहा है।
दो दिन पहले टांडा तहसील क्षेत्र के स्थलवा गांव के निकट बसपा नेता जुरगाम मेहंदी व उनके चालक शुभनीत यादव की हत्या मामले में पुलिस लगातार बदमाशों तक पहुंचने की हरसंभव कोशिश कर रही है। पुलिस की पहली कोशघिश बदमाशों की पहचान करना है। दरअसल इस मामले में केवल एक नामजद अभियुक्त माफिया सरगना खान मुबारक है, जो इन दिनों जेल में निरुद्ध है। उसके विरुद्ध साजिश रचने की धारा में केस दर्ज कराया गया है, जबकि आठ से नौ अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप है। पुलिस एक तरफ जहां खान मुबारक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने आदि की तैयारी कर रही है, वहीं सर्विलांस के आधार पर घटना वाले दिन संबंधित क्षेत्र में मौजूद रहे लोगों की काल डिटेल खंगाली जा रही है। बताया जाता है कि सर्विलांस सेल को कुछ जरूरी जानकारी मिली है, जिस पर पुलिस तेजी से काम कर रही है।
उधर पूरे मामले में शूटरों को लेकर पूर्वांचल के एक बाहुबली का नाम भी तेजी से सामने आया है। जेल में बंद बाहुबली की माफिया सरगना खान मुबारक से काफी नजदीकी बताई जाती है। सूत्रों का कहना है कि बसपा नेता पर पिछली बार हुए हमले में शूटर चूक गए थे। इसलिए इस बार अचूक शूटरों को भाड़े पर लेने का निर्णय हुआ था। पूर्वांचल के बाहुबली के नजदीक ऐसे शूटरों की लंबी तादाद बताई जाती है। इसीलिए घटना को अंजाम देने के लिए इस बार पूर्वांचल के इस माफिया की मदद लेने की चर्चा है। पुलिस को इसकी जानकारी भी कुछ लोगों ने मौखिक तौर पर दी है। इसके बाद से पुलिस ने जांच की दिशा जनपद के बाहर तक बढ़ा दी है। स्वॉट टीम के सदस्य जिले के बाहर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
कई पहलुओं पर हो रहा काम
बसपा नेता जुगराम मेहंदी व चालक शुभनजीत यादव की हत्या मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है, लेकिन अभी उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। -विपिन कुमार मिश्र, एसपी