{"_id":"5bc76b28bdec22698302667c","slug":"15397957213-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजनों ने लगाया राजनीतिक साजिश व छवि धूमिल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवारीजनों ने लगाया राजनीतिक साजिश व छवि धूमिल करने का आरोप
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बसपा नेता व पूर्व सांसद राकेश पांडेय के पुत्र आशीष पांडेय का असलहा लहराते वीडियो वायरल होने के मामले में परिवारीजन खुलकर सामने आ गए हैं। छोटे भाई व विधायक रितेश पांडेय ने कहा कि परिवार आशीष का बचाव नहीं कर रहा है लेकिन मीडिया व अन्य लोगों को नकारात्मकता व छवि धूमिल करने के जाने-अनजाने प्रयासों से भी बचना होगा। बड़े चाचा पूर्व विधायक पवन पांडेय ने इसे बड़ी राजनीतिक साजिश करार दिया है तो वहीं छोटे चाचा कृष्णकुमार पांडेय ने कहा है कि मामले में जांच के साथ सबकुछ साफ हो जाएगा। अभी एकतरफा पक्ष सामने रखा जा रहा है।
हयात होटल के सामने हुई घटना देशभर के मीडिया में छाए रहने के चलते आशीष पांडेय के परिवारीजन खुलकर सामने आ गए हैं। आशीष के छोटे भाई जलालपुर के बसपा विधायक रितेश पांडेय ने बुधवार को लिखित रूप से जारी बयान में कहा कि हमें घटना की जानकारी मिली है। पूरा परिवार सकते में हैं। घटना के पहले आशीष के विरुद्ध कहीं कोई शिकायत नहीं दर्ज है। हम किसी भी तरह मौजूदा स्तर पर उनका बचाव नहीं कर रहे हैं। उन्हें जांच प्रक्रिया के सामने प्रस्तुत कराने का प्रयास हो रहा है। हमें भी मामले की पूरी सच्चाई जाननी है। इसीलिए हम सब जांच में हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। न्याय व्यवस्था से पूरी उम्मीद है। विधायक ने मामले में मीडिया के रवैये को लेकर भी सवाल खड़े किए। कहा कि घटना से परिवार को जोड़ने की कोशिश जिस तरह की गई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। असंबद्ध व्यक्तियों को घटना से जोड़कर खबरें बनाना जांच व न्याय प्रक्रिया के लिहाज से अनुचित है। आशीष के चाचा तथा पूर्व विधायक पवन पांडेय ने कहा कि यह पूरा मामला गहरी राजनीतिक साजिश का परिणाम है। जांच में यह मामला कहीं टिकेगा नहीं। पूरे मामले को जानबूझकर तूल दिया जा रहा है। उधर छोटे चाचा कृष्णकुमार पांडेय ने कहा कि मामले में सिर्फ एक पक्ष को ही मीडिया सामने ला रहा है। न्यायप्रियता तो यह होती कि तटस्थता के साथ पूरा घटनाक्रम सामने आता। इससे ही यह तय हो सकता है कि मामला एक पक्षीय है या दोनों तरफ से विवाद हुआ था। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले पिता राकेश पांडेय ने भी बयान देकर कहा था कि जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।