फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जेसीबी से टकराया आटो, 11 बीटीसी छात्राएं घायल

जेसीबी से टकराया आटो, 11 बीटीसी छात्राएं घायल

Thu, 05 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से टकराया आटो, 11 बीटीसी छात्राएं घायल
अंबेडकरनगर। बीटीसी की छात्राओं को लेकर महाविद्यालय से उनके घर जा रहे आटो की गुरुवार दोपहर भीठापुर सरैया गांव के निकट जेसीबी से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें 11 छात्राएं घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल 6 छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 5 अन्य को स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर वैकल्पिक प्रबंधों द्वारा उनके घर भेज दिया गया। घटना बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भीटी तहसील अंतर्गत पीठापुर सरैया स्थित कर्नल जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय बीटीसी की छात्राएं गुरुवार अपराह्न ऑटो से लौट रही थीं। बताया जाता है कि आटो जैसी ही विद्यालय से कुछ आगे बढ़ा, इसी बीच अचानक एक मार्ग से होकर जेसीबी सामने आ गई। जब तक चालक उसे बचाता, तब तक आटो व जेसीबी की आमने सामने जोरदार टक्कर हो चुकी थी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आटो में मौजूद छात्राओं में चीख पुकार मच गई। इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस बीच जानकारी होते ही महाविद्यालय से भी शिक्षक व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इससे पहले घटना में बाल बाल बचा चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

आननफानन वाहन में फंसी छात्राओं को बाहर निकाला गया। कुल 11 छात्राओं को घटना में चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल निशा (22) पुत्री उदयराज, कविता (21) पुत्री छंगूलाल, ब्यूटी यादव (21) पुत्री रामजीत, प्रियंका (23) पुत्री ब्रम्हादीन, प्रियंका (22) पुत्री गिरिजा मिश्र व नेहा सिंह (21) पुत्री अनिल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली रूप से घायल 5 अन्य छात्राओं को स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद दूसरे वाहन से उनके घर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। छात्राओं का बयान दर्ज किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे और छात्राओं व उनके परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि इलाज के समुचित प्रबंध किए जाएंगे। सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी छात्राओं की हालत खतरे के बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने खुद तय कर रखा था ऑटो, समाप्त था फिटनेस
वाहन मालिक पारसनाथ ने बताया कि छात्राओं ने स्वयं ही आटो को आने जाने के लिए तय कर रखा था। वह प्रतिदिन इसी ऑटो से घर से विद्यालय आया-जाया करती थीं। बताया कि चालक सुरेंद्र घटना के बाद भाग गया। उससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही घटना के कारण के बारे में जानकारी हो सकेगी। बताया कि एक सप्ताह पहले फिटनेस समाप्त हो गया था। दो दिन पहले उन्होंने इसके लिए एआरटीओ कार्यालय जाकर आवश्यक कागजात जमा कर दिया था। अभी फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिला है। कहा कि यह घटना सिर्फ संयोग है। छात्राएं लंबे समय से इसी वाहन से आने व जाने का काम करती थीं, लेकिन कभी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।

तहरीर मिली, तो दर्ज होगा केस
प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है, तो उस पर जरूरी निर्णय लिया जाएगा। -संतोष कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed