फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या

धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या

Wed, 27 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नसरुल्लाहपुर गांव में कुछ हत्यारों ने मंगलवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। महिला के दाहिने हाथ की एक अंगुली कटी हुई थी, जबकि गर्दन की बाईं तरफ भी घाव था। इससे साफ है कि हमलावरों ने महिला पर कई वार किए। महिला ने खुद को बचाने के लिए जबरदस्त संघर्ष किया, जिसके चलते उसे चोटें भी आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मृतका का पति दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। यहां महिला अकेली रह रही थी। उसका पति अपनी पुत्री के साथ दिल्ली में था।
विज्ञापन

गांव निवासिनी विद्यादेवी (52) पत्नी दयालू निषाद मंगलवार रात घर के बाहर सड़क के किनारे चारपाई पर सो रही थी। मध्यरात्रि के बाद कुछ ग्रामीण उधर से गुजरे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। चारपाई पर महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ था। गुहार पर देखते ही देखते इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला की गर्दन धारदार हथियार से रेती गई थी। उसके दाहिने हाथ की एक अंगुली कटी मिली, जबकि गर्दन के बाई तरफ भी गहरा घाव था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर ने महिला पर धारदार हथियार से कई वार किए। महिला ने खुद को बचाने का भरसक प्रयास किया। इसी के चलते उसे कई स्थानों पर चोटें आईं।
विज्ञापन

इस बीच थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि महिला का पति दयालू दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गांव में महिला अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के बाहर घर बनाकर रहती है। कुछ दिन पहले ही उसकी पुत्री अपने पिता के पास दिल्ली चली गई थी। ऐसे में मौजूदा समय में महिला अकेले रह रही थी। बताया कि घटना की जानकारी उसके पति को दे दी गई है। उसके आने के बाद तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है। घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed