{"_id":"5b0ed5434f1c1bf96e8b581b","slug":"152769876116-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में पकड़कर लाए गए किशोर ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली में पकड़कर लाए गए किशोर ने खाया जहर
Updated Wed, 30 May 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गाजीपुर जिले के किशोर (17) ने बुधवार को अकबरपुर कोतवाली लॉकअप में जहर खा लिया। जानकारों की मानें तो वह इंटर की परीक्षा के दौरान दोस्त बनी छात्रा से मिलने आया था। जबरदस्ती करने पर छात्रा के परिवारीजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसे घटना से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। अपनी गर्दन बचाने बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष को समझाने की प्रक्रिया के दौरान कोतवाली परिसर में जहर खाने की सफाई देते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने केस दर्ज कर कार्रवाई और किशोर की काउंसिलिंग कराने की बात कही है।
गाजीपुर जिले के एक गांव निवासी किशोर का अकबरपुर के एक गांव की एक किशोरी से इंटर की परीक्षा देने के दौरान करीब चार माह पूर्व जान पहचान पहचान हुई थी। किशोरी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बताया जाता है कि शुभम ने बुधवार सुबह किशोरी को फोन किया। कहा कि वह ट्रेन से अकबरपुर आएगा। इसके बाद वह उसके घर उसे लेने के लिए आएगा। यदि उसके घरवालों ने रोकने की कोशिश की, तो वह विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे देगा। कहा कि वह अब उसके बगैर नहीं रह सकता। किशोरी ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। किशोर बुधवार सुबह अपनी दोस्त के घर पहुंच गया और शादी का प्रस्ताव रखा। किशोरी के परिवारीजनों ने रिश्ते को नामंजूर करते हुए उसे चले जाने को कहा। वह अपने दोस्त को अपने साथ ले जाने पर आमादा था। ऐसा न करने पर उसने जान देने की धमकी दी। मामला बढ़ता देख किशोरी के परिवारीजनों ने कुछ ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों की मानें तो कोतवाली पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दोनों पक्षों के साथ परिसर में वार्ता कर रही थी। इसी बीच किशोर ने जेब में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। किशोर का आरोप है कि पुलिस ने उसकी पिटाई की और फिर उसे कोतवाली लॉकअप में डाल दिया। उसने बताया कि पुलिस ने उसे फर्जी धाराओं में जेल भेजने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के वार्ता के दौरान कोतवाली परिसर में किशोर ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत खतरे के बाहर है। लॉकअप में जहर खाने की बात झूठी है।
केस दर्ज करने के साथ होगी काउंसिलिंग
कोतवाली परिसर में किशोर द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की घटना हुई है। पुलिसकर्मियों ने समय रहते तत्परतापूर्वक उसे अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बचा ली गई। मामले में जो भी तहरीर जिस पक्ष से पड़ेगी, उस पर केस तो दर्ज होगा ही, साथ में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी, जिससे आगे कोई गंभीर वारदात न होने पाए। - संतोष कुमार मिश्र, एसपी