{"_id":"5b0848524f1c1baa6e8b4963","slug":"152726945220-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक से लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड शिक्षक से लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Fri, 25 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सेवानिवृत्त शिक्षक से गत 3 मई को हुई 10 हजार रुपये की लूट मामले में पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो देसी तमंचा, चार जिंदा कारतूस व लगभग चार हजार रुपये बरामद हुए। बाद में पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया
गौतरलब है कि गत 3 मई को अहिरौली थाना अंतर्गत कसियादासपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर से उस समय पंडित का पूरा गांव के निकट बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने 10 हजार रुपये लूट लिए थे, जब वह वह साइकिल से मरथुआ सरैया स्थित ग्रामीण बैंक से 14 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बदमाशों ने असलहे के बल पर रुपये लूट लिए थे और इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सीओ सदर धर्मेंद्र सचान ने बताया कि गुरुवार देर शाम अहिरौली थाना प्रभारी संजय सिंह हमराह सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। जब वे सभी खेंवार मोड़ पर पहुंचे, तो इसी बीच वहां एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। एक की पहचान आलोक उर्फ बिपिन निवासी शाहपुर थाना जैतपुर बाराबंकी, जबकि दूसरे की पहचान तरुण कुमार उर्फ तन्नू निवासी अशरफपुर बरवां थाना अहिरौली के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक से हुई लूट किए जाने की बात कबूल की। बताया कि आलोक के पास से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस 2170 रुपये व बाइक, जबकि तरुण के पास से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस व 1530 रुपये बरामद हुए। आलोक के विरुद्ध बाराबंकी, फैजाबाद व इब्राहिमपुर थाने में विभिन्न मामलों के आधा दर्जन केस दर्ज हैं। बताया कि दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया।