{"_id":"5af07c454f1c1b54098b8893","slug":"152570989115-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सेल्समैन की हत्या में होमगार्ड समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब सेल्समैन की हत्या में होमगार्ड समेत दो गिरफ्तार
Updated Mon, 07 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। शराब सेल्समैन की हत्या में पुलिस ने होमगार्ड समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वह पेंचकस भी बरामद कर लिया गया, जिससे उन्होंने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बाद में दोनों आरोपियों का न्यायालय में चालान कर दिया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के निमटनी गांव निवासी शराब सेल्समैन इंद्रपाल (46) की बीती 3 मई की रात शराब उधर न देने के विवाद में धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि दुकान वैध ढंग से संचालित नहीं हो रही थी। इस पर हत्या की धाराओं के अलावा भवन मालिक के विरुद्ध भी मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने हत्या मामले में निमटनी निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ चिथरू तथा पड़ोसी गांव मजीरा गांव निवासी होमगार्ड राकेश यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना को आगे बढ़ाया। राकेश जैतपुर थाने में तैनात था। वह घटना के बाद से ही फरार हो गया था। जलालपुर कोतवाली पुलिस टीम ने इस बीच कोतवाल रामलखन पटेल के नेतृत्व में दोनों अभियुक्तों को एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त वह पेचकस भी बरामद कर लिया, जिससे गोदकर ही सेल्समैन की हत्या की गई थी।
इस बीच सोमवार को एसपी संतोष कुमार मिश्र ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी जिला मुख्यालय पर देते हुए कहा कि मामले में फरार होमगार्ड के साथ ही दूसरे अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह की गिरफ्तारी पुलिस ने सफलतापूर्वक कर ली है। जलालपुर पुलिस टीम की प्रशंसा करने के साथ ही एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों का न्यायालय में चालान कर दिया गया।