फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बेटे ने ही की थी पुत्र के साथ मिलकर पिता की हत्या

बेटे ने ही की थी पुत्र के साथ मिलकर पिता की हत्या

Mon, 26 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने ही की थी पुत्र के साथ मिलकर पिता की हत्या
भीटी (अंबेडकरनगर)। डेढ़ वर्ष पूर्व हुए मातादीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर मृतक के पुत्र व पौत्र को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों का चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक संपत्ति विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

बीते 15 जुलाई 2016 को भीटी थाना अंतर्गत झनका पांडेय का पूरा निवासी मातादीन (58) की उस समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जब वह थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित चाय के होटल पर सो रहा था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक के भतीजे रवि की तहरीर पर पुलिस ने उस समय अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के पुत्र व पौत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि मातादीन द्वारा अपने भाई की पत्नी व उसके पुत्र रवि का ज्यादा ध्यान रखा जा रहा था। यह बात उसके पुत्र राजाराम को नागवार गुजरी। मातादीन ने भीटी बाजार में चाय का होटल खोल रखा है। वह उसी होटल में सोता भी था। बताया कि मातादीन ने बांस का कोठ अपने भतीजे रवि के नाम कर दिया था। इस पर राजाराम ने विरोध भी किया था। इसे लेकर राजाराम व रवि के बीच मारपीट भी हुई थी। एसओ ने बताया कि राजाराम को आशंका थी कि उसका पिता खेत व बाग भी रवि के नाम कर देगा। उसने अपने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताया कि विवेचना के दौरान पुत्र राजाराम व पौत्र संदीप का नाम सामने आया। सोमवार को दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर गांव के बाहर निर्माणाधीन एक मकान के अंदर से आलाकत्ल चपड़ा भी बरामद हो गया। दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed