फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   परीक्षा केन्द्र से उड़ाया एक लाख का सामान

परीक्षा केन्द्र से उड़ाया एक लाख का सामान

Sat, 10 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केन्द्र से उड़ाया एक लाख का सामान
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर की घनी आबादी के बीच स्थित मदरसा मंजरेहक निसवां स्कूल से बीती रात चोरों ने करीब एक लाख का सामान पार कर दिया। इसमें कम्प्यूटर, मानीटर, सीपीयू सहित कई जरूरी सामान पार कर दिया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। संबंधित विद्यालय को इस बार परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। गनीमत रही कि चोर परीक्षा से जुड़ी सामग्रियों के कक्ष तक नहीं पहुंच सके। चोरी की इस घटना को लेकर पुलिस की चौकसी पर भी सवाल उठ रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के टांडा अकबरपुर मार्ग पर मदरसा मंजरेहक निसवां स्कूल स्थित है। इस बार इसे हाईस्कूल का परीक्षा केन्द्र भी बनाया गया है। शुक्रवार रात चोरों ने विद्यालय पर धावा बोल दिया। इसके बाद विद्यालय में लगे कम्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू सहित कई अन्य सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को शनिवार सुबह हो सकी। जानकारी होने पर घटना की सूचना अलीगंज पुलिस को दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि मामले की घटना की सूचना दे दी गई है। परीक्षा केन्द्र होने के बावजूद संबंधित विद्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था की तैनानी न होना सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed