{"_id":"5a3e9d534f1c1bc20a8b4724","slug":"151405310113-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला व मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला व मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम पर हमला और मारपीट में पांच गिरफ्तार
भीटी। दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार रात पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिलावलपुर गांव में शुक्रवार को महेश कुमार व राम चरित्र पक्ष के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इस घटना की सूचना पर यूपी 100 की टीम गांव पहुंची। आरोप है कि मारपीट कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने हेड कांस्टेबल व अन्य पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। सूचना पर अधिकारियाें के साथ कई थानों की पुलिस और पीएसी को गांव भेजा गया।
थाने में जहां दोनों पक्षों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया था। वहीं हेड कांस्टेबिल ने एक पक्ष के महेश, दिनेश व परवेश आदि के विरुद्ध हमले का केस दर्ज कराया। एसओ वकील सिंह यादव की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार रात छापेमारी कर एक पक्ष से महेश, दिनेश व प्रवेश और दूसरे पक्ष के राम चरित्र व राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया।