फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किसानों समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना

किसानों समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना

Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
किसानों समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना
किसानों की समस्याओं के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। इसमें बिजली की बढ़ीं दरें वापस लेने, नहरों में पानी छोड़ने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रमुखता से आवाज बुलंद की गई। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

यूनियन जिलाध्यक्ष हजारीबाबा ने कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकारें खुद को किसानों का हितैषी होने का बढ़-चढ़कर दावा तो करती हैं, मगर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। गत दिवस विद्युत दरों में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई। इससे किसानों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। हजारीबाबा ने बिजली की बढ़ी दरें तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि, शारदा सहायक नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सका है। इससे किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि, छुट्टा मवेशियों के चलते फसल चौपट हो रही है। इसके बावजूद पशुशाला की स्थापना नहीं की जा रही है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान रामजनम वर्मा, फूलबदन, शौकत, मुमताज, फूलकली, सिलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed